देश

'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना

काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी अक्सर सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं.

देश में चुनाव आयुक्त के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों और केंद्र सरकार की आलोचना के बीच तनिषा ने कुछ पढ़े-लिखे, कुलीन आलोचकों पर निशाना साधा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग अंधी नफरत के साथ अपनी बात रख रहे हैं. हालांकि, तनिषा ने अपने पोस्ट में प्रदर्शनों का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया.

तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना

तनीषा ने एक्स पर लिखा, 'कुछ तथाकथित पढ़े-लिखे और ऊंचे तबके के हिंदुओं की अंधी नफरत देखकर मैं सचमुच हैरान हूं, जो अब भी पूरी तरह ब्रिटिश मानसिकता के प्रभाव में जी रहे हैं.

अगर आपको लंदन और अमेरिका से इतना ही प्यार है, तो प्लीज वहां चले जाइए! हमें यहां ऐसे लोग नहीं चाहिए, जो हमें नीचा दिखाने की कोशिश करें. हां, देश में कई समस्याएं हैं, लेकिन बदलाव में समय लगता है.

पिछले 10 सालों में हम कहां से कहां पहुंच गए हैं, ये भी देखिए!'

उन्होंने लिखा, 'अगर हम अपनी सरकार का समर्थन करते हैं, तो हमें अंधभक्त और अशिक्षित कहा जाता है.

लेकिन अगर हम अमेरिका और जर्मनी से देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले ग्रुप्स का समर्थन करें, तो हम कूल और जागरूक कहलाते हैं! ये आपके विचारों, आपके ध्यान और आपकी सोच पर नियंत्रण की लड़ाई है.

लेकिन मीडिया से इतने प्रभावित न हों कि अपनी समझ का इस्तेमाल करना ही छोड़ दें. कानून के शासन वाला समाज ही हमें सुरक्षित रख सकता है.'

I am truly shocked by the blind hate of some supposedly well educated elitist Hindus that live with a complete British hangover ! If u love london and America so much. Pls leave !

We don t want u here trying to put us down!

Yes there are a lot of problems but it takes time and look where we have reached in the last 10 years. ! If we support our govt we are #andhbhakts and uneducated.

But if we support factions trying to destroy this country from America and Germany we are cool and

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।