राजनीति

आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?

आंध्र प्रदेश में निकाय चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं. 92 शहरी स्थानीय निकायों (ULBs), जिनमें 13 नगर निगम और 79 नगरपालिकाएं व नगर पंचायतें शामिल हैं, उनके चुनावों के लिए वोटों की गिनती मंगलवार (3 नवंबर, 2026) को शुरू हुई. 138 केंद्रों पर 3,186 वार्डों के वोटों की गिनती हो रही है.

इन शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) में 1 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 62.16% मतदान दर्ज किया गया.

शुरुआती रुझानों के अनुसार,मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाला तेलुगु देशम पार्टी (TDP), जन सेना पार्टी (JSP) और BJP का गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सभी 13 नगर निगमों में आगे चल रहा है. 2021 में, जगन मोहन रेड्डी की विपक्षी YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने इन सभी 13 नगर निगमों में जीत हासिल की थी.

चित्तूर क्षेत्र में TDP ने कई सीटें निर्विरोध जीती हैं.

विशाखापत्तनम में एनडीए जीत की ओर

दि हिन्दू की खबर के अनुसार,विशाखापत्तनम नगर निगम मेयर के लिए एनडीए की मुक्का श्रावणी(TDP) 2.30 बजे तक की गिनती में 38,677 वोट से आगे चल रही हैं.

जबकि YSRCP की प्रत्याशी मात्र 30.1 फीसदी वोट पाकर पिछड़ चुकी हैं.

एनडीए की बम्पर जीत

एनडीए ने सभी 13 नगरनिगमों, जिसमें विशाखापत्तनम, विजयनगरम, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुन्टूर, चित्तूर, तिरुपति, कड़पा और कुरनूल प्रमुख हैं, पर बढ़त बनाई हुई है.

ये सभी नगर निगमों में 2021 के चुनावों में जगन मोहन की पार्टी के मेयर बने थे. चित्तूर क्षेत्र में TDP ने कई सीटें निर्विरोध जीती हैं. कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में कहीं भी जीत करती हुई नजर नहीं आ रही है.

जबकि CPM को विशाखापत्तनम नगर निगम के वार्ड नंबर 105 में जीत मिली है.

ओंगोल और नेल्लोर में मुरासु के कारण मतगणना में देरी

चक्रवात 'मुरासु' के कारण, ओंगोल नगर निगम चुनावों की मतगणना देरी से शुरू हुई है. यहां गिनती की शुरुआत सुबह 8 बजे शुरू होनी थी.

लेकिन ओंगोल के 'राइज इंजीनियरिंग

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।