राजनीति

अनिल बाजपेई बने अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक

लेखक: Yogi अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अनिल बाजपेई बने अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक

भोपाल। अमर शहीद फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने अपने प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए भोपाल के वरिष्ठ समाजसेवी एवं नेता अनिल बाजपेई को फाउंडेशन का राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया है।

अनिल बाजपेई के राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने के बाद फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। संगठन से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सामाजिक सरोकारों का लाभ फाउंडेशन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मिलेगा।

अनिल बाजपेई के मनोनयन पर मध्यप्रदेश से ओपी सोनी, दिल्ली से प्रियंका रावत, उत्तर प्रदेश से आनंद श्रीवास्तव, सुभाष शर्मा, आरके तिवारी, कपिल शर्मा और जफरुद्दीन, हरियाणा से देवकी नंदन खंडूजा, हिमाचल प्रदेश से ताराचंद राणा, महाराष्ट्र से योगेश बराते, झारखंड से आलोक रंजन, बिहार से विजय प्रसाद और छत्तीसगढ़ से विजय वर्मा सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एससी त्रिपाठी, आरके खरे, राजू अवस्थी, संतोष मिश्रा, कमलेश शर्मा, आरएस रघुवंशी, पीएल शर्मा, अनिल कुमार ब्यौहार, एमएल शर्मा, हातिम अली अंसारी और सोहेल खान सहित अन्य समाजसेवियों ने भी अनिल बाजपेई के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अमर शहीद फाउंडेशन, जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय है, ने भोपाल के वरिष्ठ समाजसेवी अनिल बाजपेई को राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया है। यह कदम फाउंडेशन के मिशन को नई ऊर्जा देने के लिये उठाया गया है। अनिल बाजपेई का अनुभव और समाजसेवी कार्यों में योगदान फाउंडेशन के कार्यक्रमों को व्यापक बनाने में मदद करेगा। इस नियुक्ति से संगठन की विश्वसनीयता बढ़ेगी और समाज में जागरूकता तथा सहयोग के स्तर में सुधार की उम्मीद है। जनता के लिये यह आशा जगाता है कि सामाजिक कार्यों में और अधिक समर्थन और संसाधन उपलब्ध होंगे, जि

Y
Yogi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।