अनियंत्रित होकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा वाहन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बलौदा बाजार, 3 सितंबर 2026 बलौदा बाजार जिले में आज सुबह श्रद्धालुओं को ले जा रहा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-एक सौ तीस बी पर हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन में तीस से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जो गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गया। घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।