अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सोशल मीडिया स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं अंजलि अरोड़ा इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस नवरात्रि के मौके पर कानपुर में एक इवेंट में शामिल हुई थीं.
हालांकि इस दौरान 'कच्चा बादाम' गाना बजने पर वो भड़क गई थीं और उन पर आरोप लगा कि एक्ट्रेस इवेंट से 15 मिनट के अंदर ही चली गई थीं.
अब इवेंट ऑर्गेनाइजर ने एक्ट्रेस के खिलाफ लीगल एक्शन लेते हुए उन्हें कानूनी नोटिस थमाया है और एक्ट्रेस से 1.20 करोड़ रुपये की मांग मानहानि का दावा करते हुए की.
अंजलि को मिला कानूनी नोटिस, मांगे 1.20 करोड़
इवेंट में हुए हंगामे के बाद एक इंटरव्यू में इवेंट ऑर्गेनाइजर ने बताया था कि वो एक्ट्रेस के खिलाफ लीगल एक्शन ले सकते हैं. अब ऑर्गेनाइजर ने कानूनी कदम उठाया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस को 45 मिनट तक कार्यक्रम में परफॉर्म करना था, लेकिन वो सिर्फ 12 मिनट ही रूकीं.
'अमर उजाला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस द्वारा शो को बीच में छोड़ने के चलते आयोजकों ने एक्ट्रेस और उनकी मैनेजर प्रीति दुबे को लीगल नोटिस भेजा है.
इसमें 1.20 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा गया है. साथ ही माफी मांगने के लिए भी कहा गया.
आयोजकों का आरोप है कि अंजलि के कार्यक्रम को बीच में छोड़कर चले जाने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है. उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की.
यही गाना लगाने के बाद ही कानपुर में Anjali के show में क्लेश शुरू हुआ था 😲😲😲 https://t.co/025kwwZcTI
HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) October 16, 2026
आयोजक पक्ष के वकील ने क्या कहा?
मामले में आयोजक पक्ष के वकील करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 20 लाख रुपये की मांग आयोजकों को हुए आर्थिक नुकसान के लिए और ए
📡 स्रोत: ABP Live Film