मनोरंजन

अंजलि अरोड़ा का शो कराने वाले आयोजक बोले:कच्चा बदाम सांग से फेम मिला, दाल-रोटी चल रही है नाराजगी क्यो, लीगल एक्शन लेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अंजलि अरोड़ा का शो कराने वाले आयोजक बोले:कच्चा बदाम सांग से फेम मिला, दाल-रोटी चल रही है नाराजगी क्यो, लीगल एक्शन लेंगे

कानपुर के मोतीझील में गुरुवार को नगाड़ा नाइट डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा मुख्य परफॉर्मर के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुईं, लेकिन कुछ ही मिनटों में मंच छोड़कर चली गईं। वजह सामने आई कि मंच पर डीजे ने उनके डांस के दौरान 'कच्चा बादाम' गाना बजा दिया। इस पर वह नाराज हुईं और मैनेजमेंट व आयोजकों पर सवाल उठाए। उन्होंने कानपुर को लेकर कहा कि अगर ऐसा होगा, तो कोई भी आर्टिस्ट कानपुर नहीं आएगा। दैनिक भास्कर ने नगाड़ा नाइट कार्यक्रम आयोजित कराने वाली डिजिटल देशी कंपनी के आशीष गुप्ता से बात कर कोशिश की। आखिर ऐसा क्या हुआ कि अंजलि शो छोड़कर चली गईं?

उनकी नाराजगी की वजह क्या थी और उन्होंने आयोजकों व मैनेजमेंट पर सवाल क्यों उठाए?

पढ़िए इस रिपोर्ट में... 'सिर्फ ईगो था, सिर्फ अहंकार था। पता नहीं, क्यों लोग ऐसा सोचने लगते हैं कि वे बड़े सेलिब्रिटी बन गए हैं। जिस गाने पर आपने रील बनाई, जिससे आपकी दाल-रोटी चलती है, जिससे आपका घर चलता है और आपकी पहचान बनी है, उसी गाने से आप भागने लगीं। न वह गाना अश्लील है और न ही उसमें कोई परेशानी है।

उस गाने पर आपने रील बनाई, जो आज भी आपके इंस्टाग्राम पर पड़ी है। आप कह देतीं कि इस गाने पर डांस नहीं करना है। आपकी टीम ने भी हमें नहीं बताया। केवल कुछ सेकंड 'कच्चा बादाम' गाना बजा और आपने हमारे गेस्ट व कानपुर का अपमान किया। इसके लिए हमारी टीम तैयारी कर रही है। हम इस पर लीगल एक्शन लेंगे।

' यह कहना है आशीष गुप्ता का, जिन्होंने कानपुर में अंजलि अरोड़ा के डांडिया कार्यक्रम का आयोजन कराया था। अब विस्तार से पढ़िए, नगाड़ा नाइट डांडिया कार्यक्रम के आयोजक आशीष गुप्ता ने जो बताया... 'कच्चा बादाम' गाना बजते ही 3-4 सेकंड में बंद कराया आयोजक आशीष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में 'कच्चा बादाम' गाना बजाया गया था।

उनके मुताबिक, गाना बजने के 3 से 4 सेकंड के भीतर ही उसे बंद करा दिया गया। इसके बावजूद अंजलि अरोड़ा के शो छोड़कर जाने से उन्हें काफी नुकसान हुआ। आशीष गुप्ता ने कहा, "जिस गाने से अंजलि अरोड़ा को पहचान मिली, उसी गाने को लेकर उनकी नाराजगी समझ नहीं आई। अगर उन्हें गाने से कोई परेशानी थी, तो वह सीधे कह सकती थीं कि इसे बंद कर दूसरा गाना बजा दिया जाए।

इतनी छोटी-सी बात को लेकर कार्यक्रम छोड़कर जाना सही नहीं था। " आयोजक बोले- 4 काम करने थे, सिर्फ एक किया आशीष गुप्ता के मुताबिक, अंजलि अरोड़ा को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भुगतान किया गया था। उनसे मंच पर आकर लोगों को मोमेंटो देने, परफॉर्मेंस करने, दर्शकों से बातचीत करने और आयोजकों की टीम के साथ फोटो खिंचवाने की बात हुई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि अंजलि ने तय किए गए चार कामों में से केवल एक काम किया और वह भी अधूरा रहा। उनके मुताबिक, अंजलि के मंच पर आने और वहां से जाने के बीच करीब 15 मिनट का ही समय था। मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स को लेकर भी रखी थी शर्त आशीष ने बताया कि अंजलि की ओर से मीडिया के लोगों को उनके पास नहीं आने देने की बात कही गई थी।

इसके अलावा, इन्फ्लुएंसर्स से 'कच्चा बादाम' के नाम का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहने को भी कहा गया था। उन्होंने अपने संपर्क में मौजूद इन्फ्लुएंसर्स से बात की और उनसे सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन्फ्लुएंसर्स ने भी इस पर सहमति जताई थी, इस तरह से प्रफोशन में शो को छोड़कर जाना ठीक नहीं था।

1500 लोगों की भीड़ जुटी आशीष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 1500 लोग पहुंच चुके थे, जबकि शुरुआत में लगभग 1200 लोगों के आने का अनुमान था। भीड़ बढ़ने के कारण आयोजकों को सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एंट्री रोकनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का संचालन पेशेवर तरीके से किया गया और पुलिस का भी सहयोग मिला।

आयोजक के मुताबिक, मौहाल तभी खराब हुआ जब अंजलि अरोड़ा मंच पर आईं, और चली गईं। 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान का दावा, कानूनी कार्रवाई की तैयारी आशीष गुप्ता ने कार्यक्रम में 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ आयोजकों और कानपुर की छवि को भी ठेस पहुंची है।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चा की जा रही है। आयोजक ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस मामले में उचित कदम उठाया जाए और कार्यक्रम में जिन लोगों को मोमेंटो दिए जाने थे, उन्हे भी सम्मान मिले। आशीष गुप्ता ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि अंजलि अरोड़ा इस मामले में माफी मांगें। इसके लिए वो सोशलमीडिया पर माफी मांगें।

उनके मुताबिक, कानपुर के बड़े और प्रतिष्ठित लोगो ने अंजलि के खिलाफ एक्शन लेने के लिए उन्हें फोन किया है। इवेंट मैनेजर्स से बोले- सेलिब्रिटी के साथ काम करते समय सावधानी बरतें आयोजक ने दूसरे इवेंट मैनेजर्स से अपील की कि वे सेलिब्रिटी के साथ काम करते समय सभी शर्तें लिखित में तय करें। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में भुगतान, टिकट और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।