मनोरंजन

अंकित बालियान की मौत के बाद मासूम शर्मा को मिल रहीं धमकियां

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अंकित बालियान की मौत के बाद मासूम शर्मा को मिल रहीं धमकियां

लोकप्रिय भारतीय हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया वीडियो के जरिए बताया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं. गायक ने सरकार से गुजारिश करते हुए कहा कि हरियाणा के ज्यादातर आर्टिस्ट को धमकियों का सामना करना पड़ता है, जिस पर सरकार को काम करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि कलाकारों और कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीर कदम उठाने की जरुरत हैं. अंकित बालियान को याद कर भावुक हुए मासूम गायक मासूम शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके शुरुआत में उन्होंने अंकित बालियान की मौत पर दुख जाहिर किया.

उन्होंने अंकित को अपना करीबी भाई बताते हुए उनके साथ काम करने का जिक्र भी किया. वीडियो में वे कहते हैं, 'राम राम भाई, कुछ दिन पहले हमारे प्यारे भाई अंकित बालियान का निधन हो गया. इस बात का हमें बेहद दुख है और एक दिन पहले ही हमने अपनी बातचीत की थी. अगले दिन पता चला कि वे अब नहीं रहे.

हमने साथ में बहुत सारा काम किया है और मेरे कुछ गानो में उन्होंने मॉडल के तौर पर भी काम कर रखा है. भाई बोलचाल में बहुत अच्छे थे.'

ये भी पढ़ेंः सनी देओल को आप मुसलमान क्यों नहीं देख सकते? 'बंटवारा 1947' के पिटने से हैरान शबाना आजमी

बढ़ती गुंडागर्दी पर कार्यवाई की मांग मासूम शर्मा ने बढ़ती गुंडागर्दी को देखते हुए सरकार से इस पर लगाम लगाने की अपील की. गायक ने कहा, 'जिस तरह से गुंडा-गर्दी बढ़ती जा रही है, उसे देखकर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए. हमारी सरकार से गुजारिश है कि वे इन सभी मुद्दों पर जरूर काम करें.

क्योंकि कलाकार और बिजनेसमैन के पास इस तरह की धमकियां आती हैं.' मासूम शर्मा आगे कहते हैं, 'सरकार को इन सभी चीजों पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए और अंकित भाई का जिसने भी मर्डर किया है उसे सरकार को जल्दी

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।