इतिहास

अन्ना नगर में 35वें वर्ष की परंपरा के साथ मां भवानी की महाआरती, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अन्ना नगर में 35वें वर्ष की परंपरा के साथ मां भवानी की महाआरती, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 59 स्थित अन्ना नगर में आदर्श मां भवानी दुर्गा उत्सव समिति की ओर से पंचमी के पावन अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। समिति अपने 35वें वर्ष में धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मां भवानी की आराधना कर रही है। महाआरती के दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पूजन की थालियां सजाकर मां दुर्गा के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर माता रानी की आरती उतारी और परिवार तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और आरोग्य की कामना की। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

महाआरती में समिति के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर वीरपांडियन, सुनील चौरसिया, आर. मुगम, शेखर, गणेश, शंकर, उत्तर कुमार, सुबू, सौरभ, सुरेश, शक्ति, विघ्नेश, हनी, अभिषेक, आनंद कृष्ण, विष्णु, सन्नी, विनोद, श्रवण, शिवा, अतुल, विनय, विकास, संदीप, संजय पाटील, भगवान दास पाटील और राहुल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति पिछले 35 वर्षों से धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए मां दुर्गा की आराधना कर रही है। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ क्षेत्र में सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।