अंतागढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी ‘मन की बात’, पीएम मोदी ने ‘हर घर मुनगा’ अभियान की सराहना की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांकेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को अंतागढ़ के लामकन्हार स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्कूली विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के छात्र-छात्राएं और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख करते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में मुनगा के पोषण संबंधी महत्व और घर-घर मुनगा के पौधे लगाने की पहल को उल्लेखनीय बताया।
प्रधानमंत्री ने मुनगा को पोषक तत्वों का महत्वपूर्ण स्रोत बताते हुए इसके व्यापक उपयोग और जनभागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में मुनगा को जन-अभियान से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों के साथ ‘मन की बात’ सुनी। प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख किए जाने के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला।
स्कूली विद्यार्थियों ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर मुनगा’ अभियान की प्रधानमंत्री द्वारा की गई सराहना को छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया।
बाइट: कृतिका मांझी, छात्रा बाइट: मरियम कुलदीप, छात्रा
बाइट: ऋतु उसेंडी, छात्रा बाइट: वैशाली, छात्रा
बाइट: विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़