अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल हुआ सस्ता
NEWS
24 अगस्त, नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों ने अमेरिका की ओर से ईरान पर नए प्रतिबंधों की संभावित घोषणा से पहले मुनाफावसूली की, जिससे तेल के दाम एक डॉलर से ज्यादा नीचे आ गए।
ब्रेंट क्रूड करीब 1.29 प्रतिशत गिरकर 93 डॉलर 17 सेंट प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड में भी करीब 1.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 85 डॉलर 86 सेंट प्रति बैरल रहा।