व्यापार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी लौटने का असर:अगस्त में सोना 18,500 प्रति 10 ग्राम, चांदी 25,300 प्रति किलो महंगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी लौटने का असर:अगस्त में सोना 18,500 प्रति 10 ग्राम, चांदी 25,300 प्रति किलो महंगी

जयपुर| अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की संभावना कम होने के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी लौटने से जयपुर में अगस्त में सोना 18,500 रुपए प्रति दस ग्राम यानी 12.58% महंगा हो गया। 31 जुलाई को इसकी कीमत 1,47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 26 अगस्त को 1,65,500 रुपए पर पर पहुंच गई। 22 कैरेट सोना भी 10.95 फीसदी यानी 14,900 रुपए बढ़कर 1,48,533 रु.

प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, पिछले 26 दिन के दौरान चांदी 11.19 फीसदी महंगी होकर 2,51,300 रु. प्रति किलो हो गई। नोट: भाव - सोना रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी प्रति किलो। सोर्स: सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर बुलियन डीलर मनीष खूंटेटा का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की संभावना कम होने से सोना-चांदी में निवेश लौटा है।

दिवाली तक कीमत रिकॉ‌र्ड स्तर के करीब पहुंच सकती है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।