अपराध

अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया सलीम डोला गुजरात ATS की हिरासत में

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया सलीम डोला गुजरात ATS की हिरासत में

गुजरात में करोड़ों रुपये के MD ड्रग्स कारोबार को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया के रूप में पहचाने जाने वाले और लंबे समय से फरार आरोपी सलीम इस्माइल डोला को गुजरात ATS ने हिरासत में लिया है।

दरअसल, वर्ष 2022 में वडोदरा के सिंधरोट में MD ड्रग्स बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ था। इस फैक्ट्री से 438 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की MD ड्रग्स जब्त की गई थीं। इस मामले की जांच में सलीम डोला की भूमिका सामने आई थी।

जांच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची के साथ सलीम डोला के पुराने संबंधों का भी खुलासा हुआ था। वहीं, आगे की जांच में सामने आया कि सौमिल पाठक और सलीम डोला MD जैसे नशीले पदार्थों के अवैध उत्पादन और बिक्री में शामिल थे।

सलीम डोला के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी तलाश की जा रही थी। आखिरकार, कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात ATS ने उसे हिरासत में ले लिया।

अब ATS की पूछताछ में गुजरात के अंतरराष्ट्रीय MD ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।