अन्तर्राज्यीय सीमा पर पुलिस अधीक्षक ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

जालौन में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने थाना कैलिया क्षेत्र के सलैया स्थित मध्य प्रदेश अन्तर्राज्यीय बॉर्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ प्रभावी निगरानी रखने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।