अंतिम समय में मासूम बेटे का चेहरा भी नहीं देख सके मां-पिता, बालाघाट में बिफराए लोग

Balaghat : बालाघाट में रक्षाबंधन के ऐन पहले दर्दनाक घटना घटी। यहां मलेरिया पीडि़त दो और बच्चों की मौत हो गई। प्रशासन ने इनमें से 1 का आनन-फानन में अंतिम संस्कार करा दिया। इसपर कांग्रेस ने गुस्सा जताया। पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे अमानवीयता करार दिया।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बालाघाट की इस घटना पर अधिकारियों को हर हाल में जवाब देना होगा। बालाघाट में बीमारी से अब तब 26 बच्चों की जान जा चुकी है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम किया।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal