अंतिम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन

श्रावण मास-2026 के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार (24 अगस्त) को श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान श्री विश्वेश्वर के सप्तऋषि आरती के दिव्य दर्शन हुए। इस अवसर पर बाबा के रुद्राक्ष श्रृंगार की आरती ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।श्रद्धालुओं ने बाबा के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
हर-हर महादेव के जयघोष से काशी विश्वनाथ धाम गूंज उठा।