मनोरंजन

अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, नाम पर सस्पेंस बरकरार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, नाम पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड जगत में खूब नाम कमा चुके अभिनेता अनुपम खेर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपनी 555वीं फिल्म की अनाउंसमेंट की है, जिस उम्र में अक्सर लोग रिटायरमेंट और आराम की बातें करते हैं, उस उम्र में अनुपम खेर अपनी फिटनेस और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं.

वो 71 साल के हो चुके हैं और अभी भी फिल्मों में काम कर रहे हैं. अनुपम खेर ने सोमवार को अपनी 555वीं फिल्म का ऐलान किया लेकिन पोस्ट में उन्होंने फिल्म का नाम नहीं बताया है. उन्होंने अपनी अगली फिल्म की खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ऐलान!!

कुछ बातों को थोड़े समय के लिए दिल के करीब रखना ही बेहतर होता है, क्योंकि सही समय पर उन्हें बताने की खुशी ही कुछ और होती है. इसलिए अभी के लिए मैं बस इतना ही कहूंगा कि मुझे अपनी 555वीं फिल्म का ऐलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है. बाकी जानकारी सही समय पर. तब तक, मुझे भी इस सस्पेंस का मजा लेने दीजिए. जय हो. 555वीं.'

यह भी पढ़ें: चिराग पासवान-कंगना के कथित रिश्ते पर तेज प्रताप का तंज, राहुल गांधी को दी शादी की सलाह

जैसे ही उन्होंने पोस्ट किया वैसे ही कमेंट्स के माध्यम से उनके दोस्तों और साथी कलाकारों ने उन्हें बधाई दी. करणवीर शर्मा ने बधाई देते हुए लिखा, 'वाह! बहुत-बहुत बधाई सर!'. वहीं अशोक पंडित ने कमेंट किया कि यह तो बस शुरुआत है.

एक्टर को भूमि पेडनेकर, तारा शर्मा और परवीन डाबास समेत कई बड़े कलाकारों ने बधाइयां दी. अनुपम खेर की नई फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. किसी फैन ने उन्हें 'G.O.A.T. इन बॉलीवुड' कहा, तो किसी ने कहा, 'मैनी मोर टू कम'.

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captio

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।