मनोरंजन

'अनुपमा' एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ऐसे मनाएंगी जन्माष्टमी, कृष्ण की इस सीख को जिंदगी में उतारने की करती हैं कोशिश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'अनुपमा' एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ऐसे मनाएंगी जन्माष्टमी, कृष्ण की इस सीख को जिंदगी में उतारने की करती हैं कोशिश

टीवी शो 'अनुपमा' में नजर आ रही एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय इस साल जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साहित हैं. वह शो में राही के किरदार में नजर आ रही हैं. उनके लिए जन्माष्टमी सिर्फ एक त्योहार नहीं है बल्कि परिवार के साथ समय बिताने, पूजा-पाठ करने और भगवान कृष्ण की शिक्षाओं को अपनी जिंदगी से जोड़ने का भी मौका है.

उन्होंने बताया कि वह इस खास दिन को अपने परिवार के साथ मनाना पसंद करती हैं. वह त्योहार का आनंद लेने के साथ-साथ कुछ समय प्रार्थना में बिताती हैं और कोशिश करती हैं कि कृष्ण की कही बातों के असली मतलब को अपनी जिंदगी में भी उतार सकें. परिवार संग मनाती हैं जन्माष्टमी

आईएएनएस को दिए खास इंटरव्यू में अद्रिजा ने जन्माष्टमी मनाने के अपने तरीके के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ''मुझे परिवार के साथ यह त्योहार मनाना अच्छा लगता है.

मैं किसी बहुत मुश्किल या लंबे रीति-रिवाज का पालन नहीं करतीं लेकिन जन्माष्टमी के लिए समय जरूर निकालती हूं. मेरे लिए इस दिन का माहौल, प्रार्थना और परिवार के साथ रहना ही सबसे खास बात है. त्योहार को मनाने के साथ-साथ उससे जुड़े अर्थ को समझना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें:-'जन नायकन' बनी वर्ल्डवाइड कॉलीवुड की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन

कृष्ण की सीख पर करती हैं अमल ''भगवान कृष्ण के उपदेशों में से जिस बात को अद्रिजा अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा अपनाने की कोशिश करती हैं, वह है बिना नतीजे की चिंता किए अपना सर्वश्रेष्ठ देना.

उन्होंने कहा, ''इंसान हर चीज को अपने हिसाब से कंट्रोल नहीं कर सकता लेकिन वह अपनी मेहनत और कोशिश को जरूर कंट्रोल कर सकता है. इसलिए मैं अपने काम पर ध्यान देने और पूरी मेहनत करने की कोशिश करती हूं. अगर

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।