राज्य

अनूपपुर- जिले के समस्त विद्यालयों में किया गया चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अनूपपुर- जिले के समस्त विद्यालयों में किया गया चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों और विकसित भारत की संकल्पना को विभिन्न चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सेवा भावना, देश के विकास तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता, विचारों और अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना की जा रही है।

“मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन 26 सितंबर तक जिले के समस्त विद्यालयों में किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी और विकसित भारत की संकल्पना के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अनूपपुर जिले के सभी विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जहाँ विद्यार्थियों ने सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों और विकसित भारत की अवधारणा को चित्रों और भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किया। यह विषय शिक्षा के माध्यम से युवा मनोभावना और समाजसेवा की जागरूकता बढ़ाने पर केन्द्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह छात्रों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करती है, जिससे वे भविष्य में समाज के सक्रिय सदस्य बन सकें। ऐसे कार्यक्रम से आम जनता में युवाओं के

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।