अपराध

अनूपपुर में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, कृषि क्विज विजेताओं को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अनूपपुर में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, कृषि क्विज विजेताओं को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटी

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर अनूपपुर में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में समाज के हर वर्ग की सहभागिता को जरूरी बताया।

अपने संबोधन में राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अनूपपुर जिले के प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर विकास को गति देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर जोर दिया।

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं, जनकल्याण और सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न पहल के तहत दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित की गईं। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से टॉर्च भी प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में कृषि क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटी प्रदान की गईं। समारोह में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के साथ विकास और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

बाइट – दिलीप जायसवाल, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन

बाइट – उमेश पाण्डेय, जन अभियान परिषद ----

अनूपपुर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने विकसित भारत में जनभागीदारी पर दिया जोर

कृषि क्विज विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटी देकर किया सम्मानित

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।