अनुराग जैन ने संभाला नीति आयोग के CEO का पद

अगस्त 17, नई दिल्ली: अनुराग जैन ने नीति आयोग (NITI Aayog) नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के साल 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनके पास पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और पॉलिसी बनाने का लगभग चार दशकों का अनुभव है। इससे पहले जैन मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के अलावा उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) में सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं।
फोटो- नीति आयोग के नए CEO अनुराग जैनसोर्स- एक्स ( NITI Aayog)