राज्य

अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण एवं संबंधित मामलों की समीक्षा के लिए किन्नौर प्रवास पर रहेगा राज्य अनुसूचित जाति आयोग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण एवं संबंधित मामलों की समीक्षा के लिए किन्नौर प्रवास पर रहेगा राज्य अनुसूचित जाति आयोग

सितंबर 22, किन्नौर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग 23 से 26 सितंबर तक जिला किन्नौर के प्रवास पर रहेगा। आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान तथा सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, डॉ. विजय डोगरा एवं शालिनी जम्वाल के नेतृत्व में आयोग द्वारा जिले में अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को आयोग के सदस्य सांगला में अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण के लिए कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों तथा निर्वाचित प्रतिनिधियों, पंचायतों, बीडीसी, प्रधानों एवं उपप्रधानों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात आयोग सांगला से रिकांग पीओ पहुंचेगा। 24 सितंबर को आयोग द्वारा जिला किन्नौर में अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण के लिए कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों तथा निर्वाचित प्रतिनिधियों, जिला परिषद, बीडीसी, प्रधानों एवं उपप्रधानों के साथ उपायुक्त कार्यालय में बैठक की जाएगी।

25 सितंबर को आयोग जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित अत्याचार के मामलों सहित अन्य विषयों की समीक्षा करेगा। यह बैठक उपायुक्त कार्यालय किन्नौर में आयोजित की जाएगी। 26 सितंबर को आयोग रिकांग पीओ से सराहन के लिए प्रस्थान करेगा तथा वहां श्री भीमाकाली जी मंदिर का दौरा करेगा।

इसके बाद आयोग सराहन से नारकंडा के लिए रवाना होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।