अपहरण मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार : पीछा कर नाबालिग को बिहार से कराया दस्तयाब, पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा

मुहाना थाना पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले में 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी रोहित को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नाबालिग को बिहार से सकुशल दस्तयाब किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क कर नाबालिग को डराया-धमकाया और दोबारा अपहरण किया था।
इससे पहले भी नाबालिग को बिहार से बरामद किया जा चुका था।
📡 स्रोत: NewsData.io