अपना दल एस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह संपन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल, 20 सितंबर। अपना दल एस के तत्वावधान में प्रदेश के 33 जिलों से आए नवनियुक्त जिला अध्यक्षों एवं 31 नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत समारोह होटल अशोका, ज्योतिनगर भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव आर.बी. सिंह पटेल रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद पटेल एवं राष्ट्रीय राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि आर.बी. सिंह पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में अपना दल एस की संगठनात्मक ताकत बढ़ाने के लिए लगातार प्रदेशभर में भ्रमण किया जा रहा है। उन्होंने सामाजिक न्याय के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था किए जाने की मांग भी उठाई।
राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड में अपना दल एस को मजबूत करने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को राजनीतिक रूप से मजबूत करने की बात कही।
राष्ट्रीय राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम ने कहा कि प्रदेशभर में सर्वे के माध्यम से संभावनाओं वाली सीटों को चिन्हित कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने पिछड़े वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण सहित सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन ने कहा कि अपना दल एस व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल द्वारा पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे लगातार उठाए जा रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर संगठन मध्य प्रदेश में जनता के बीच पहुंच रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के विषयों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं पहुंचना सामाजिक परिवर्तन के लिए आवश्यक है। उन्होंने किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से उठाया।
कार्यक्रम में अमृतलाल पटेल, कैलाश गावंडे, एस.आर. नागले, सीताशरण सिंह, सुखेंद्र सिंह, राजेश कुमार पाल, रोशन पटेल, मनभरन कोल, बृजभान सिंह, नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र पटेल, विजय सिंह, राजेश्वर मिश्रा, विजय पटेल, रोहित सिंह चंदेल, मोहित गुप्ता, बाबूराम शेषकर, हरीश तलरेजा, डॉ. सुरेंद्र नाहर, कैलाश वाईकर, डॉ. एन.पी. कनाटे, झनकलाल पटेल, डॉ. आर.के. सनोड़िया, डॉ. रमेश कुमार उसरेटे, एडवोकेट राघव पटेल, अनिल जायसवाल, अर्जुन सिंह पटेल, हरप्रसाद पटेल, एडवोकेट दिनेश पटेल, डी.पी. पटेल सहित पार्टी के विभिन्न मंचों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्षों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर संगठन को प्रदेशभर में मजबूत बनाने और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर अपने दल एस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत समारोह के बारे में है, जिसे भोपाल के होटल अशोका में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दल के संगठन को मजबूत करने और नए नेताओं को प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे स्वागत से दल के भीतर एकजुटता बढ़ती है, जिससे चुनावी रणनीति और नीति कार्यान्वयन में सुधार हो सकता है। आम जनता को बेहतर शासन और विकास योजनाओं का लाभ मिल सकता है, क्योंकि नए नेताओं के पास स्पष्ट दिशा और समर्थन है।