अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं। इस दौरान जनसेवा से देश-सेवा मंत्र के साथ सेवा और सुशासन उनका ध्येय रहा है और इसी सोच के साथ सरकार वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित है। यह प्रतिबद्धता समावेशी विकास और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है जिससे लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। इस विशेष श्रृंखला में आज हम बात करेंगे कि किस तरह वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी को लागू कर इस सोच को अमल में लाया गया।