राजनीति

‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की तरफ से किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बड़ा हमाला बोला है.

उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि भारत का नेता प्रतिपक्ष, गैर-जिम्मेदार, अपरिपक्व, गद्दार है और यह कहना गलत नहीं है.

भाटिया ने आगे कहा कि जो अराजकता का और गद्दारी का मॉडल राहुल गांधी रख रहे हैं. उनकी इस गद्दारी के तार विदेश से जुड़ रहे हैं.

समाचार माध्यम से जो खबर रही हैं उनके अनुसार, फ्रांस की घटना और सत्ता परिवर्तन के तार 101 संगठनों से जो कि 9 देशों में फैले हैं उनके साथ भारत से भी जुड़ रहे हैं.

'इंडियन एलायंस इन पेरिस' से जुड़े राहुल गांधी के तार

गौरव ने कहा, "प्रदर्शन तो केवल बहाना था, विपक्ष का मकसद तो अराजकता फैलाना था. 'इंडियन एलायंस इन पेरिस' जिसे अराजकता फैलाने वाले संगठनों में गिना जाता है, जब राहुल गांधी अराजकता फैला रहे थे, तो 6 अक्टूबर को राहुल गांधी का दाहिना हाथ 'इंडियन एलायंस इन पेरिस' बनता है.

यही संगठन ही राहुल गांधी के लिए सबसे पहले ट्वीट करता है. यह संगठन भारत विरोधी कार्य करता है. यह भारत के अंधरूनी मामलों में दखल देती है. यह संगठन भारत के लोकतंत्र की बेबुनियाद आलोचना करती है.

और इस संगठन का संबंध प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल से जुड़ते हैं."

भाटिया ने कहा कि "प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल का तार 10 जनपथ से जुड़ता है, जहाँ इसके प्रतिनिधि 28 अप्रैल 2025 में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलते हैं.

राहुल जी और कांग्रेस ने इसे पोस्ट किया है."

प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल फैला रहा दुनियाभर में अराजकता

भाटिया ने यह भी कहा कि "फ्रांस , स्पेन , भारत और अल्बेनिया में जो हो रहा है उसके तार प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल से जुड़े हैं. इनका काम ही दुनियाभर में सत्ता परिवर्तन करना है.

क्या राहुल गांधी में खुद में दम नहीं बचा है, जो इस संगठन का साथ ले रहे हैं? ये संगठन ग्लोबल

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।