व्यापार

अररिया में DM ने एनएचएआई परियोजनाओं की समीक्षा की:लंबित काम जल्द पूरे करने का दिया निर्देश, लोगों को आने-जाने में होगी आसानी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अररिया में DM ने एनएचएआई परियोजनाओं की समीक्षा की:लंबित काम जल्द पूरे करने का दिया निर्देश, लोगों को आने-जाने में होगी आसानी

अररिया जिले में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अलग-अलग कामों की समीक्षा बैठक हुई। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में जिले में चल रही और प्रस्तावित सड़क व पुल परियोजनाओं की पूरी समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों और एजेंसियों से हर परियोजना की प्रगति की जानकारी ली गई।

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जुड़े कामों की खास तौर पर समीक्षा हुई। डीएम ने कहा कि परियोजना से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं और काम तय समय में पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि परियोजना के काम में बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कामों को आगे बढ़ाएं। DM ने मरम्मत काम में तेजी लाने को कहा समीक्षा के दौरान एनएच-27 के मरम्मत काम की स्थिति भी जानी गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मरम्मत काम में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा। उन्होंने बताया कि सड़क अच्छी होने से लोगों को आने-जाने में आसानी होगी और ट्रैफिक भी ठीक रहेगा। बैठक में फारबिसगंज-जोगबनी-पलासी जंक्शन ओवरब्रिज के डीपीआर का काम भी देखा गया। जिलाधिकारी ने डीपीआर से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर परियोजना का काम शुरू करने के लिए जल्द कार्रवाई करने को कहा।

लोगों को आने-जाने में होगी आसानी जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होने से इलाके का विकास होगा। अच्छी सड़क और पुल सुविधाओं से लोगों को आने-जाने में आसानी होगी और आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और काम करने वाली एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया।

लंबित कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी करने और तय समय पर काम पूरा करने पर भी जोर दिया गया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।