देश

'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज किया है. उन्होंने कहा कि वो उनके साथ डिबेट करें. इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को जवाब दिया है.

करनाल में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

अमित शाह ने कहा, ''यहां से राहुल गांधी तक आवाज जानी चाहिए. नरेंद्र मोदी जी के समर्थन में जय श्री राम का नारा लगाइए.

लगातार तीसरी बार देश की जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री चुना. राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस की हार हुई.''

स्पेशल सत्र बुलाने को तैयार-अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ''राहुल गांधी को चैलेंज देता हूं.

राहुल जी, मोदी जी की जरूरत नहीं है. चर्चा करनी है तो एक पत्र लिख दो मोदी जी को.

हम एसआईआर पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं. लोकतंत्र में चर्चा के लिए संसद सर्वोपरि स्थान है.

आप संसद नहीं चलने देते हो राहुल जी.

संसद में हंगामा करना और कार्यवाही का बहिष्कार करना कांग्रेस पार्टी की संस्कृति का हिस्सा बन गया है. सड़कों पर अराजकता फैलाते हो. राहुल जी हम तो लोग ही सड़क से हैं. यह बात आप याद रखना.''

''राहुल बाबा बौखलाए हुए हैं''

उन्होंने आगे कहा, ''देश के 600 जिलों में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली ने राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है.

राहुल गांधी जी संसद का अपमान करते हो, स्पीकर का अपमान करते हो, न्यायालय का अपमान करते हो. लोकतंत्र राहुल गांधी जी आपके झांसे में नहीं आएगा. राहुल गांधी संविधान का सम्मान नहीं करते हैं. राहुल बाबा बौखलाए हुए हैं.

इसलिए हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे हैं.''

''तीन करोड़ लोगों ने किया परेशान''</stro

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।