मनोरंजन

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'

सिंगर शान ने हाल ही में अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के फैसले पर रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि एक समय पर उन्होंने भी कुछ ऐसा ही करने के बारे में सोचा था. शान ने अपने करियर को याद करते हुए बताया कि वो फिल्मों में अलग-अलग तरह के गाने गाते रहे.

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग रिटायरमेंट पर बोले शान कोमल नाहटा से बातचीत में शान से अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के फैसले के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, 'ऐसा नहीं है कि उन्होंने गाना छोड़ दिया है. वो गा रहे हैं और मुझे लगता है कि वो प्लेबैक सिंगिंग भी खूब कर रहे हैं. ऐसी बात नहीं है.'

जब उनसे पूछा गया कि अरिजीत ने सिंगिंग क्यों छोड़ा, तो शान ने जवाब दिया, 'इस सवाल का जवाब सिर्फ वही दे सकते हैं. हालांकि, उन्होंने कई गाने रिकॉर्ड किए हैं जो अभी रिलीज होने बाकी हैं. इसलिए, अगले दो सालों में आपको अरिजीत सिंह के कई गाने सुनने को मिलेंगे.' करियर को लेकर कन्फ्यूज थे शान

उन्होंने आगे कहा, 'क्या पता, वो अपना मन बदल लें. पत्थर की लकीर पे थोड़ी किसी ने लिख दिया है.' उन्होंने आगे बताया कि करीब 33-34 साल की उम्र में वो भी इसी तरह के कन्फ्यूजन से गुजर चुके हैं. उस वक्त वो हर तरह के गाने गा चुके थे और 2-3 बड़े अवॉर्ड भी जीत चुके थे.

साथ ही, शान समाजसेवा की ओर भी काफी झुकाव रखते थे और उन्हें लगता था कि अब समाज के लिए भी कुछ करना चाहिए.'

ये भी पढ़ेंः 'ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं...', कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार

सिंगर ने कहा, 'अपने काम की वजह से मेरे पास इसके लिए समय नहीं था. मुझे अक्स

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।