खेल

अर्जेंटीना से 'शर्मनाक' हार, टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर; 51 साल का सूखा बरकरार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अर्जेंटीना से 'शर्मनाक' हार, टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर; 51 साल का सूखा बरकरार

भारतीय टीम ने 2026 हॉकी वर्ल्ड कप में सोमवार (24 अगस्त) को अर्जेंटीना के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 5-3 से शर्मनाक हार का सामना किया.

आम्सटलवेन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' का मैच था. अगले राउंड में जाने के लिए टीम को जीत हासिल करनी जरूरी थी. हार के साथ टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. इस हार के साथ टीम इंडिया के लिए 51 साल का सूखा बरकरार रहा.

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने अब तक सिर्फ एक वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. यह खिताब 1975 में आया था. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि 51 सालों से चला आ रहा वर्ल्ड कप का सूखा इस बार खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

The Indian Men s Team went down 3 5 against Argentina in their last Pool E clash at the FIH Hockey World Cup Belgium Netherlands 2026 to bow out of contention for a place in the semi-finals. 🏑

Sukhjeet Singh scored twice, while Hardik Singh added a third goal for India. pic.twitter.com/6WxztSEBVe Hockey India (@TheHockeyIndia) August 24, 2026 ऐसा रहा मुकाबले का हाल

अर्जेंटीना की शुरुआत बड़ी ही शानदार रही. टीम के लिए जोआक्विन टोस्कानी ने पहले ही मिनट में गोल दाग दिया. इस तरह अर्जेंटीना का खाता खुला. पहला गोल हुए अभी ज्यादा वक्त भी नहीं गुजरा था कि टीम के लिए डेला टोरे निकोलस ने छठे मिनट पर दूसरा गोल कर दिया.

यह भी पढे़ं: <a title="कार्तिक ने 'गोली' की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भारतीय खिलाड़ी ढेर" href="https://www.abplive.com/sports/cricket/kartik-tyagi-153-6-kmph-ball-video-in-up-t20-league-prince-yadav-out-meerut-mavericks-vs-gorakhpur-lions-317

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।