अर्जुन नगर में सीवेज का गंदा पानी घरों में पहुंचा, रहवासियों ने निगम आयुक्त से की पाइपलाइन मरम्मत की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। अर्जुन नगर कॉलोनी, वार्ड 46, जोन 08 में पिछले कई दिनों से सीवेज का गंदा पानी सड़कों पर बहने और घरों में पहुंचने से रहवासी परेशान हैं। समस्या के निराकरण को लेकर मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शिवाजी नगर राहुल गिरी ने नगर निगम आयुक्त को पत्र देकर सीवेज अंडरग्राउंड पाइपलाइन की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
राहुल गिरी ने बताया कि सीवेज की समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की जा चुकी है। साथ ही सीवेज अधिकारी नीलम नागवंशी को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व को देखते हुए सीवेज लाइन की मरम्मत का कार्य तत्काल कराया जाए, ताकि गंदे पानी से रहवासियों को होने वाली परेशानी और असुविधा से राहत मिल सके।
ज्ञापन में नित्या शर्मा, कुसुम वारिया सहित अर्जुन नगर कॉलोनी के रहवासियों ने भी समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है।