अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अर्शदीप सिंह हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में चोटिल हो गए थे. भारत को आखिरी ओवर में 35 रन चाहिए थे, हार कंफर्म थी.
भारत की आखिरी जोड़ी मैदान पर थे, तब श्मार जोसफ की तेज गेंद अर्शदीप के बाएं कंधे पर लग गई थी.
हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखने की कोशिश की, लेकिन दर्द काफी ज्यादा था तो ऐसा नहीं कर सके.
हार तय थी, तो श्रेयस अय्यर ने भी उन्हें वापस बुला लिया और इस तरह भारतीय पारी समाप्त हो गई. वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले को 24 रनों से जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली. अब पांचवां और आखिरी मैच निर्णायक है.
श्मार जोसफ की गेंद लगने के बाद अर्शदीप सिंह काफी ज्यादा दर्द में दी दिखे. हालांकि वह चाहते थे कि बल्लेबाजी जारी रखें, लेकिन नजर आया कि वह तकलीफ में हैं.
कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें बाहर आने का इशारा किया, जिसके बाद भारतीय पारी समाप्त हो गई और वेस्टइंडीज ने ये मुकाबला जीत लिया.
क्या बोले संजू सैमसन
संजू सैमसन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अर्शदीप सिंह की चोट पर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने बताया, "अर्शदीप अपने कंधों पर बर्फ लगा रहे हैं. उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे.
उनके जो गेंद लगी थी वो काफी तेज थी, आशा है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे."
पांचवां टी20 अब निर्णायक बन गया है, जिसमें जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी.
टीम इंडिया आज तक कभी वेस्टइंडीज से घर पर टी20 सीरीज नहीं हारी है.
अर्शदीप सिंह का पांचवें टी20 में खेलना मुश्किल है, हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा.
कब है भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 शनिवार, 17 अक्टूबर को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) में है.
मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी.
यह भी पढ़ें- <a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/smriti-mandhana-press-confere
📡 स्रोत: ABP Live Khel