भोपाल

अरुण जेटली ने किया कमाल, भोपाल आते ही शिवराजसिंह चौहान को बना दिया था सीएम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अरुण जेटली ने किया कमाल, भोपाल आते ही शिवराजसिंह चौहान को बना दिया था सीएम

Arun Jaitley : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आज पुण्यतिथि है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। अरुण जेटली का मध्यप्रदेश से भी गहरा नाता रहा, यहां के अनेक नेताओं से उनके मित्रवत संबंध रहे।

केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाने में उनका अहम योगदान था। सन 2005 में प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहटों के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के समर्थकों द्वारा कुछ हंगामा मचाए जाने की आशंका थी।

ऐसे माहौल में अरुण जेटली पर्यवेक्षक बनकर भोपाल आए और बिना किसी खास दिक्कत के कुछ ही मिनटों में शिवराजसिंह चौहान को विधायकों ने नया नेता चुन लिया था।

📡 स्रोत: Patrika Bhopal

📰 पूरी खबर पढ़ें (Patrika Bhopal पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।