अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर CM डॉ. मोहन यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि
NEWS
भोपाल | 24 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म विभूषण अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में जेटली के प्रखर विचारों, ओजस्वी वाणी और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया।
उन्होंने कहा कि अरुण जेटली का राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।