अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव! भारत-चीन के बीच कब-कब हुआ टकराव, पूरी डिटेल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर भारत-चीन के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई.
इस बात का खुलासा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के प्रमुख शत्रुजीत कपूर ने 22 अक्टूबर को किया है. उन्होंने कहा था कि हम चीन परंपरागत तरीके से नहीं लड़ सकते हैं. वे हमसे काफी आगे हैं.
हमें ड्रोन टेक्नॉलोजी पर ज्यादा-से-ज्यादा काम करने की जरूरत है.
उन्होंने आगे कहा कि अरुणाचल प्रदेश में स्थित इंडिया-चीन बॉर्डर पर कई जगहों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना जारी है.
भारत के विदेश मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बताया कि जब चीनी सैनिक तय गश्त के तरीकों से अलग चलते हैं तो बॉर्डर पर तनाव बढ़ जाता है.
भारत-चीन के बीच सीमा विवाद साल पुराना है.
साल 1962 में दोनों देशों के बीच पहला युद्ध हुआ था. दोनों देशों की सेनाएं इसके बाद भी कई बार सैनिक आमने-सामने आ चुके हैं.
कभी गोलीबारी हुई तो कभी दोनों देशों की सेनाएं कई दिनों तक एक-दूसरे के सामने खड़ी रही.
तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर 2022 को झड़प हुई. भारतीय सेना के अनुसार, चीनी सैनिकों ने LAC पार करने की कोशिश की थी.
भारतीय जवानों ने इसका विरोध किया. दोनों तरफ के कुछ सैनिक घायल हुए. भारतीय सेना ने बताया कि दोनों पक्षों के सैनिक अपने-अपने इलाके में लौट गए.
गलवान घाटी में हिंसक झड़प
पूर्वी लद्दाख के कई इलाकों में मई 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव बढ़ने लगा.
दोनों देशों ने सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाई. दोनों सेनाओं के बीच 15 16 जून 2020 की रात गलवान घाटी में के बीच हिंसक झड़प हुई. इस घटना में भारत के 20 सैनिक मारे गए.
चीन ने बाद में अपने चार सैनिकों की मौत की जानकारी दी.
तुलुंग ला में हमला
अरुणाचल प्रदेश के तुलुंग ला इलाके में 20 अक्टूबर 1975 को भारतीय सैनिकों की एक गश्ती टीम पर हमला हुआ. भ
📡 स्रोत: ABP Live