असम की बाढ़ में फंसी हथिनी जोयमोती को एयरलिफ्ट कर लाया गया वनतारा, देश में पहली बार किसी हाथी का ऐसा रेस्क्यू

Joymoti Airlifted To Vantara: असम और नागालैंड में आई विनाशकारी बाढ़ में 53 साल की हथिनी जोयमोती गंभीर रूप से घायल हो गई थी. अब उसे बेहतर और तुरंत इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके जामनगर के वनतारा अस्पताल लाया गया है. जोयमोती के शरीर पर कई गहरे घाव हैं और वह एक आंख से देख नहीं सकती.
देश में पहली बार किसी घायल हाथी को एयरलिफ्ट करके इस तरह अस्पताल पहुंचाया गया है.
📡 स्रोत: News18 Hindi