असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार (18 अगस्त, 2026) को राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसलों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि असम के मंत्रिमंडल ने युवाओं की शिक्षा, विकास और सुरक्षा, इंडस्ट्रियल सेक्टर, मजदूरों के कल्याण से लेकर राज्य में हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन को बढ़ावा देने के मुद्दों पर गंभीर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं.
उन्होंने कैबिनेट मीटिंग के बाद गुवाहाटी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, हमने सरकार चलाई है और पिछले 10 सालों में हमारी ज्यादातर योजनाएं युवाओं पर केंद्रित रहे हैं. यही वजह है कि युवाओं ने इस सरकार को पूरे दिल से समर्थन देते हुए अपना वोट दिया है. हमारी निजुत मोइया योजना, निजुत बाबू योजना, खेल महारण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुख्यमंत्री ट्रिपल-ए योजना जैसी अगर असम सरकार की 10 योजनाएं है, तो उनमें से नौ युवाओं के लिए समर्पित है.
असम कैबिनेट ने लिए कौन-कौन से 9 अहम फैसले?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारी सरकार ने जो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, उनमें-
हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन को बढ़ावा देना
उन्होंने बताया कि असम कैबिनेट ने असम हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन, प्रोडक्शन एंड अपस्ट्रीम इकोसिस्टम डेवलपमेंट पॉलिसी, 2026 को मंजूरी दी. इस नीति का मकसद असम में हाइड्रोकार्बन के एक्सप्लोरेशन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देना है.
कोचिंग संस्थानों के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करना
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, कैबिनेट ने असम प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट्स (कंट्रोल एंड स्टूडेंट मेंटल हेल्थ सेफगार्ड) रूल्स, 2026 को लागू
📡 स्रोत: ABP Live