अपराध

असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव:शिलॉन्ग में KSU की रैली के दौरान असम के लोगों से मारपीट से शुरू हुआ था विवाद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव:शिलॉन्ग में KSU की रैली के दौरान असम के लोगों से मारपीट से शुरू हुआ था विवाद

बुधवार को मेघालय में असम के लोगों से मारपीट से शुरू हुआ विवाद अब मेघालय के कई राज्यों तक पहुंच गया है। मेघालय में सरकारी संपत्तियों पर आगजनी और पेट्रोल बम फेंकने की घटनाएं सामने आई हैं। असम ने भी मेघालय से लगी अपनी सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी है। अब जानिए विवाद की वजह

बुधवार को मेघालय के शिलॉन्ग में खासी स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) की रैली के दौरान असम के लोगों के साथ मारपीट कर उनके वाहनों को आग लगा दी गई थी। हिंसा में 31 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था, जिनमें ज्यादातर असम नंबर की थीं। इसके बाद मेघालय के कई जिलों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं शुरू हो गई थीं।

हिंसा के शिकार ज्यादातर लोग असम के हैं। इसके विरोध में गुवाहाटी के टैक्सी चालकों ने नेशनल हाईवे-27 पर आवाजाही रोक दी थी। शिलॉन्ग में पुलिस चौकी पर हमला हालांकि, शिलॉन्ग में गुरुवार को दिन भर हालात सामान्य रहे। लेकिन, रात करीब 9:30 बजे नोंगमेंसोंग पुलिस चौकी पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंक दिया।

बम चौकी परिसर के अंदर गिरा और एक कुर्सी में आग लग गई। उस समय इमारत की ऊपरी मंजिल पर सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे। इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जाएगी।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।