राजनीति

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हरिद्वार में किया पितृ तर्पण, विपक्ष पर साधा निशाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हरिद्वार में किया पितृ तर्पण, विपक्ष पर साधा निशाना

10 अक्तूबर 2026, हरिद्वार: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पितृ अमावस्या के अवसर पर आज हरिद्वार स्थित नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना कर पितरों के निमित्त तर्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष पितृ अमावस्या पर हरिद्वार आते हैं और इस बार भी उन्हें यहां आने का अवसर मिला है।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग हैं। उन्होंने असम में उपचुनाव में जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार को दबाव में लाने और ब्लैकमेल करने की कोशिश करने वाले कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों को निराशा और विकल्पहीनता का परिणाम बताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से विपक्षी नेताओं की मुलाकात के सवाल पर श्री सरमा ने कहा कि राष्ट्रपति से कोई भी मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मुलाकातों को लेकर सवाल उठाने की आवश्यकता नहीं है।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

बाइट– हिमंत बिस्वा सरमा, मुख्यमंत्री, असम

वीडियो

कैप्शन- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हरिद्वार में किया पितृ तर्पण

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।