असम राइफल्स ने जब्त की 5.60 लाख याबा टैबलेट

27 अगस्त, नई दिल्ली: असम राइफल्स ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 168 करोड़ रुपये मूल्य की याबा टैबलेट जब्त की हैं। असम राइफल्स की स्पीयर कोर के तहत डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI), सिलचर के साथ संयुक्त अभियान में असम के कछार जिले में यह कार्रवाई की गई।
ऑपरेशन के दौरान करीब 5.60 लाख याबा टैबलेट बरामद की गईं। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा बलों के मुताबिक, यह कार्रवाई अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार है। असम राइफल्स ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कैप्शन: कछार में 5.60 लाख याबा टैबलेट बरामद