खेल

'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो

शादाब खान ने शतकीय पारी की मदद से अकेले दम पर पाकिस्तान को हारा हुआ मैच जिता दिया.

मानिए उन्होंने 'असंभव' को 'संभव' बना दिया. 241 रनों के चेज में पाकिस्तान ने 154 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद नंबर आठ के शादाब ने शानदार पारी खेलते हुए टीम की नैया पार लगाई.

उन्होंने 96 गेंदों में 13 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रनों की पारी खेली. इस दौरान नंबर-11 के हारिस रऊफ ने उनका बखूबी साथ निभाया. दोनों ने 10वें विकेट के लिए 89 (80 गेंद) रनों की साझेदारी की.

वनडे के सफल रन चेज में 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही. पारी में भी पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही.

यह कमाल रविवार (25 अक्टूबर) को वनडे ट्राई सीरीज में हुआ, जब पाकिस्तान ने असंभव से दिखने वाले चेज को पूरा करके 1 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा.

पहले इंग्लैंड की तरफ से निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कमाल किया.

फिर चेज में पाकिस्तान की तरफ से लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों ने चमत्कार किया और टीम को जीत मिली.

मुकाबले में पहले बैटिंग करने वाली इंग्लैंड 46.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हुई.

टीम के लिए ओपनर बेन डकेट ने 111 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के लगाकर 105 रनों की पारी खेली. इस दौरान पाकिस्तान के लिए कप्तान शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

फिर चेज करते हुए पाकिस्तान ने 47.1 ओवर में 9 विकेट पर 243 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली.

Shadab Khan plays an innings of his lifetime to fire Pakistan to an improbable victory over England in the ODI tri-series 👊 📝: https://t.co/OA8AsyJy1P https://t.co/dLj33RdQOq

ICC (@ICC) October 25, 2026

उम्मीद खत्म होने के बाद चेज में पाकिस्तान ने किया चमत्कार

चेज के लिए उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बहुत खराब रही. 18 रन पर पहला विके

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।