खेल

'अश्विन ने टीम इंडिया में चयन की वकालत की':भुवनेश्वर कुमार लखनऊ में बोले- उनके ओपिनियन की रिस्पेक्ट करता हूं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'अश्विन ने टीम इंडिया में चयन की वकालत की':भुवनेश्वर कुमार लखनऊ में बोले- उनके ओपिनियन की रिस्पेक्ट करता हूं

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग की शुरुआत हो चुकी है। लखनऊ फाल्कंस के कप्तान और भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार है। उनका कहना है कि आर. अश्विन ने टीम इंडिया में उनके चयन को लेकर अपनी राय रखी है, जिसका वह सम्मान करते हैं। भुवनेश्वर ने कहा कि इस बार लखनऊ की टीम पूरी तरह एकजुट होकर खेलेगी और ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी मेहनत करेगी। लीग के दो वेन्यू पर होने से दर्शकों का जुड़ाव और फैन बेस बढ़ेगा। कप्तान भुवनेश्वर कुमार से दैनिक भास्कर ने खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू... सवाल : आपका IPL सत्र लगातार अच्छा गया है। नए घरेलू सीजन व यूपी-टी 20 लीग के लिए भी क्या तैयार हैं? जवाब : बिल्कुल तैयार हैं, क्योंकि UPT20 लीग से ही डोमेस्टिक सीजन शुरू होता है, मेरा मानना है। तो पूरी तैयारी है। प्रिपरेशन चल रही है मेरी भी, टीम की भी और आई होप कि यह सीजन अच्छा जाए। इसके लिए हम काम कर रहे हैं। टीम को बैलेंस किया गया है। नए प्लेयर्स भी टीम से जुड़े हैं। ताकि मैच में अच्छा रिजल्ट दिया जा सके। सवाल : सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड के लिए अपनी टीम बनाई। आर अश्विन ने उसमें आपकी जगह की वकालत की, क्या कहना चाहेंगे? जवाब : देखिए, और लोगों के ओपिनियन से मुझे कुछ नहीं कहना। आई एम श्योर कि उनका ओपिनियन है, आई रिस्पेक्ट इट। बट मेरा जो काम है क्रिकेट खेलना, परफॉर्म करने की कोशिश करना, वो मैं कर रहा हूं। बस मैं यही बोल सकता हूं। हमारा फोकस पूरी तरह से क्रिकेट खेलने पर रहता है। उसके बाद उसमें क्या होगा। इसपर टीम प्रबंधन और मैनेजमेंट को फैसला लेना होता है। सवाल : UP T-20 लीग के चार सीज़न्स को आप कैसे देखते हैं? जवाब: बहुत अच्छे सीजन गए हैं। आई होप कि यह सीजन भी उतना ही अच्छा जाएगा सब प्लेयर्स के लिए, क्योंकि इससे पहले भी बताया कि सब के लिए अपॉर्चुनिटी है। जो लड़का आता है, नया लड़का, उसके साथ आता है मेहनत करके आता है तो आई थिंक सब एक कदम आगे बढ़ रही है और अपॉर्चुनिटी दे रही है, तो इस साल भी वैसा ही होगा। सवाल : लखनऊ की जो नई टीम बनाई है उपसपर क्या कहेंगे? जवाब : पिछले दो सीजनों में हमारी टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और हम ट्रॉफी से चूक गए। इस बार हमने ऑक्शन में अपनी कमियों को पहचाना है और एक संतुलित टीम बनाई है। व्यक्तिगत प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आईपीएल का अनुभव काम आएगा, लेकिन टी 20 क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है। हम एक सकारात्मक माहौल बनाकर इस बार खिताबी जीत हासिल करने उतरेंगे। सवाल : यूपी T-20 लीग के फैन बेस को कैसे बढ़ाएंगे? जवाब : उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की तारीफ करते हुए कहा कि दो वेन्यू पर मैच आयोजित करने से फैंस का एंगेजमेंट बढ़ेगा। राज्य में क्रिकेट के विकास के लिए काफी बेहतरीन काम किया जा रहा है और यह लीग भविष्य में देश को कई स्टार क्रिकेटर देगी। नए-नए वेन्यू और नई टीमें होने से खिलाड़ियों का कनेक्ट और फैन बेस दोनों बढ़ेगा। सवाल : टैलेंट हंट प्रोग्राम यूपीसीए ने किया इसपर क्या कहेंगे ? जवाब : यूपीसीए की तरफ से शुरू किया गया यह टैलेंट हंट प्रोग्राम रुरल बैक ग्राउंड के उन बच्चों को निश्चित तौर पर मौका देगा। जो फिलहाल अच्छी प्रतिभा होने के बाद भी क्रिकेट के मुख्य धारा से दूर हैं। ऐसे में जो बच्चे अभी मिलेंगे। उनका जोर सिर्फ स्पीड पर होगा,लेकिन जब वह ऐसी लीग से जुड़ेंगी तो उनकी गेंदबाजी की क्वालिटी बढ़ेगी। वैरिएशन आएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।