अपराध

Asian Games: जैवलिन में भारत का डबल धमाल, यशवीर ने जीता सिल्वर, रोहित के नाम ब्रॉन्ज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Asian Games: जैवलिन में भारत का डबल धमाल, यशवीर ने जीता सिल्वर, रोहित के नाम ब्रॉन्ज

सोमवार को 2026 एशियाई खेलों के पुरुष जैवलिन इवेंट में भारत का डबल धमाल देखने को मिला. यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया.

वहीं रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. इवेंट में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने गोल्ड मेडल जीता. श्रीलंकाई जैवलिन थ्रोअर ने 88.55 मीटर का थ्रो किया.

85.72 मीटर के थ्रो के साथ यशवीर ने पर्सनल बेस्ट का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने आखिरी यानी अपने छठे इवेंट में यह रिकॉर्ड दर्ज किया. उन्होंने 83.56 मीटर के थ्रो के साथ इवेंट की शुरुआत की थी.

गौर करने वाली बात यह है कि सभी 6 प्रयासों में यशवीर ने 80 मीटर से ज्यादा दूर थ्रो किया.

गौर करने वाली बात यह है कि यशवीर को चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह एशियाई खेलों में जगह मिली थी. उन्होंने इस मौके को पूरी तरह से भुनाया और भारत की झोली में सिल्वर डाल दिया

🇮🇳🇮🇳 TWO FLAGS. TWO MEDALS.

ONE PROUD NATION. 🥈🥉

Yashvir Singh and Rohit Yadav lit up Nagoya with a DOUBLE PODIUM in the Men's Javelin at #AsianGames2026 🎯🔥

🥈 YASHVIR SINGH: 85.72 m, a PERSONAL BEST 💥

His last three throws all went further: 84.31 ➡️ 85.14 ➡️ 85.72

He pic.twitter.com/VktAJ5lexp

Athletics Federation of India (@afiindia) September 28, 2026

अच्छी नहीं हुई थी रोहित यादव की शुरुआत

रोहित यादव की शुरुआत ज्यादा कुछ खास नहीं रही थी. उन्होंने पहले प्रयास में 77.25 मीटर का थ्रो किया था. इसके बाद बाकी के चारों प्रयास में उन्होंने 80 मीटर से दूर ही जैवलिन फेंका.

उनका छठा और अंतिम प्रयास अमान्य रहा. उन्होंने तीसरे प

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

भारत के युवा एथलीटों की इस डबल जीत से हमें यह सिखने को मिलता है कि मेहनत, धैर्य और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। जब भी किसी संघर्ष का सामना हो, तो शांत मन से योजना बनाकर कदम बढ़ाएँ, न कि गुस्से में निर्णय लें। समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने के लिए हमें अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ दूसरों की मदद भी करनी चाहिए।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।