खेल

Asian Para Games 2026 Day 3 Live Updates: अर्धशतक के करीब भारत, 12 गोल्ड सहित अब तक जीते इतने मेडल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Asian Para Games 2026 Day 3 Live Updates: अर्धशतक के करीब भारत, 12 गोल्ड सहित अब तक जीते इतने मेडल

एशियन पैरा गेम्स 2026 में आज तीसरा दिन है. आज भारत के खिलाड़ी 10 अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे. तीरंदाजी से लेकर एथलेटिक्स में आज मेडल की बरसात की उम्मीद होगी.

अब तक भारत की झोली में 10 गोल्ड सहित 38 मेडल आ चुके हैं. अब तक भारत ने सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स में जीते हैं.

तीसरे दिन तीरंदाजी में शीतल देवी और पायल नाग को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. वहीं सिमरन एथलेटिक्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ के फाइनल में जगह बना चुकी हैं.

मेंस शॉट पुट में आयुष वर्मा भी एक्शन में होंगे. आज विशेष रूप से एथलेटिक्स में भारत खूब सारे मेडल ला सकता है.

एथलेटिक्स में कई सारे फाइनल

पैरा एथलेटिक्स में आज भारतीय खिलाड़ी कई सारे फाइनल इवेंट्स में चुनौती पेश करेंगे. हाई जम्प में प्रवीण कुमार और बंटी गोल्ड और सिल्वर एकसाथ ला सकते हैं.

जेवलिन थ्रो के फाइनल में मनजीत और सुखचैन एक्शन में दिखेंगे, वहीं महिलाओं और पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धाओं में भारत को आज मेडल मिल सकते हैं.

बैडमिंटन में कई सारे मेडल हो जाएंगे पक्के

बैडमिंटन में तुलसीमति मुरुगेसन, वे ही डबल्स में भी खेलती दिखेंगी.

उनके अलावाक हार्दिक मक्कर, नवीन शिवकुमार सुकान्त कदम और सूर्यकांत यादव समेत भारत के कई सारे बैडमिंटन खिलाड़ी क्वार्टरफाइनल खेलेंगे. आज का मैच जीतकर ये सभी भारतीय खिलाड़ी कम से कम मेडल पक्का कर सकते हैं.

स्विमिंग में भारत अब तक 3 मेडल लाया है, लेकिन यह संख्या 21 अक्टूबर को बढ़ सकती है. वैष्णवी विनोद और देवांशी सतीजा फाइनल में नजर आएंगे.

पावरलिफ्टिंग में आज भारत का सिर्फ एक एथलीट एक्शन में होगा.

महिलाओं की 67 किलोग्राम इवेंट में कस्तूरी राजमानी मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगी.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।