अस्पताल, कॉलेज और बीमा, UPI से एक दिन में कहां कितनी है पेमेंट लिमिट?

आज के समय में UPI लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. ऐसे में लोग चाय-कॉफी के बिल से लेकर बड़े ऑनलाइन पेमेंट तक हर छोटी-कछोटी चीजों के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि UPI से हर जगह एक जैसी रकम का पेमेंट नहीं किया जा सकता है?
हालांकि, बहुत से लोगों को लगता है कि UPI से हर तरह के पेमेंट की लिमिट सिर्फ 1 लाख रुपये तक होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल, UPI पेमेंट की लिमिट अलग-अलग सेवाओं और जरूरतों के हिसाब तय की गई है.
ऐसे में अगर आप अस्पताल का बिल, कॉलेज की फीस, बीमा या टैक्स का पेमेंट UPI से करना चाहते हैं, तो आपको इसकी लिमिट के बारे में जरूर पता होनी चाहिए. सामान्य UPI ट्रांजैक्शन की कितनी है लिमिट? आमतौर पर सामान्य UPI पेमेंट के लिए प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 1 लाख रुपये तक होती है.
वहीं, यह लिमिट रोजाना के सामान्य लेनदेन जैसे शॉपिंग, बिल पेमेंट और अन्य सेवाओं के लेनदेन के लिए लागू होती है. हालांकि, कुछ खास कैटेगरी में इससे ज्यादा रकम का ट्रांजैक्शन करने की सुविधा दी गई है.
BRICS समिट: दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कई गुना बढ़ा कमरों का किराया इन सेवाओं में कर सकते हैं 5 लाख रुपये तक का पेमेंट
टैक्स पेमेंट: अगर आप इनकम टैक्स या किसी अन्य पात्र टैक्स का पेमेंट UPI से करते हैं, तो इसकी लिमिट 5 लाख रुपये प्रति ट्रांजैक्शन तक कर दी गई है. IPO और निवेश: IPO आवेदन और RBI की रिटेल डायरेक्ट स्कीम में भी 5 लाख रुपये तक की लिमिट लागू होती है.
अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाएं: अस्पतालों में इलाज से लेकर बिल पेमेंट तक के लिए 5 लाख रुपए तक की UPI पेमेंट की सुविधा मिल सकती है. कॉलेज: कॉलेज और अन्य शिक्षा संस्थानों की फी
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar