राज्य

अस्पतालों और स्कूलों में खाद्य जांच अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अस्पतालों और स्कूलों में खाद्य जांच अभियान

‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग अस्पतालों और स्कूलों में खाद्य सामग्री की जांच कर रहा है। सोमवार को अस्पतालों की किचन-कैंटीन से सैंपल लिए गए, वहीं स्कूल कैंटीन में बच्चों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री पर निगरानी रखी गई।

जयपुर, 29 सितंबर। ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अस्पतालों और स्कूलों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अस्पतालों की कैंटीन, आसपास के भोजनालयों और खाद्य सामग्री की दुकानों की सघन जांच की जा रही है।

सोमवार को फूड सेफ्टी टीम ने कुछ अस्पतालों की किचन और कैंटीन का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की भी जांच की जा रही है।

इसी तरह स्कूलों में भी कैंटीन सहित बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली खाद्य सामग्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पतालों और स्कूलों में विशेष अभियान के माध्यम से मरीजों और बच्चों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है। जांच में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बाइट : अविचल चतुर्वेदी , आयुक्त , खाद्य सुरक्षा विभाग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।