विदेश

Astronaut Anil Menon और सोफी एडेनोट ने ISS पर Spacewalk पूरी कर लगाया नया एंटीना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Astronaut Anil Menon और सोफी एडेनोट ने ISS पर Spacewalk पूरी कर लगाया नया एंटीना

सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 25 अगस्त अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और सोफी एडेनोट मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर निकले और उन्होंने संचार एंटीना लगाने के लिए ‘स्पेसवॉक’ (अंतरिक्ष में चहल कदमी) की। वे पिछली बार अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलने के दौरान यह काम पूरा नहीं कर पाए थे।

मेनन और एडेनोट ने अमेरिकी पूर्वी समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर ‘स्पेसवॉक’ शुरू की। अंतरिक्ष स्टेशन के इतिहास में यह 283वीं ‘स्पेसवॉक’ थी।

इस दौरान उन्होंने ‘यूनिटी’ मॉड्यूल के ऊपर स्थित जेड-1 ट्रस खंड पर खराब एंटीना की जगह नया ‘केयू-बैंड’ एंटीना लगाया ताकि अंतरिक्ष स्टेशन की संचार व्यवस्था में वैकल्पिक सुविधा फिर से बहाल की जा सके। मेनन के पिता केरल से आए प्रवासी भारतीय हैं।

मेनन की यह तीसरी ‘स्पेसवॉक’ थी, जबकि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री एडेनोट की यह दूसरी ‘स्पेसवॉक’ थी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।