खेल

AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अपनी रफ्तार से क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा.

उनकी एक गेंद की एक्चुअल स्पीड 154.5 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि सोशल मीडिया पर इसे 155 किलोमीटर प्रति घंटा बताया जा रहा है.

इतनी तेज गेंद के बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगा कि क्या रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ हैं.

रबाडा की गेंद की रफ्तार शानदार जरूर थी, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड अब भी ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम है.

कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 154.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी.

सोशल मीडिया पर इस गेंद की स्पीड को राउंड करके 155 किलोमीटर प्रति घंटा बताया जा रहा है.

दोनों आंकड़ों में मामूली फर्क है, लेकिन एक्चुअल रफ्तार 154.5 किलोमीटर प्रति घंटा ही थी.

KAGISO RABADA BOWLING ROCKETS - 155 KPH vs HEAD 🤯🔥 https://t.co/0zfabq5Loj

Johns. (@CricCrazyJohns) October 21, 2026

रबाडा अपनी तेज गेंदबाजी और आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद फेंकना किसी भी तेज गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

इतनी तेज गेंद पर बल्लेबाज को प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत कम समय मिलता है.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड किसके नाम है

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज है.

उन्होंने 15 नवंबर 2015 को पर्थ के WACA मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. ये रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट की सबसे तेज गेंद के रूप में दर्ज है.

<h3 s

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।