विदेश

AUS vs BAN: कंगारुओं ने लिया बदला! हार के 6 दिन बाद बांग्लादेश पर ढाया कहर, सबसे कम स्कोर पर किया ढेर!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
AUS vs BAN: कंगारुओं ने लिया बदला! हार के 6 दिन बाद बांग्लादेश पर ढाया कहर, सबसे कम स्कोर पर किया ढेर!

AUS vs BAN 2nd Test: डार्विन में खेले गए टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 9 विकेट से करारी हार मिली थी. इससे कंगारू टीम काफी गुस्से में थी.

ऐसे में जब हार के 6 दिन बाद दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया मैदान पर उतरी, तो कंगारुओं की टीम ने बांग्लादेश पर कहर बरपाना शुरू कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बांग्लादेश को पहली पारी में सिर्फ 64 के स्कोर पर ही आउट कर दिया.

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बांग्लादेश के शादमान इस्लाम को आउट कर दिया. इसके बाद देखते ही देखते ही स्टार्क ने सिर्फ 22 गेंदों के अंदर ही अपने 5 विकेट पूरे कर लिए.

बांग्लादेश के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश ने सिर्फ 64 के स्कोर पर घुटने टेक दिए. इसी के साथ बांग्लादेश के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. दरअसल, यह बांग्लादेश का टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे छोटा स्कोर है.

इससे पहले बांग्लादेशी टीम साल 2007 में श्रीलंका के खिलाफ 62 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. बता दें कि बांग्लादेश का टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर 43 का है, जो उन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. वहीं, दूसरा सबसे छोटा स्कोर 53 रन का है, जो बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2022 में बनाया था.

स्टार्क ने बरपाया बांग्लादेश पर कहर मकाय के बैरियर रीफ एरिना में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश पर अपना कहर बरपाया. स्टार्क की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश ने सिर्फ 12 के स्कोर पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे.

इसके बाद लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने थोड़े रन जोड़े, जिससे बांग्लादेश 64 रन के स्कोर तक पहुंच पाया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने 6 विकेट लिए, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट हासिल किया. ऑस्ट्रेलियाई की गेंदबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि वे पहले टेस्ट में हार का बदला लेना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क के गुस्से में उड़ा बांग्लादेश, पहले टेस्ट की हार का लिया बदला, 64 रन पर किया ढेर दूसरे टेस्ट का क्या हाल? मैच की बात करें, तो बांग्लादेश ने पहली पारी में 64 रन बनाए.

शोरिफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए, जबकि तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने 11-11 रन बनाए. इसके चलते बांग्लादेश 64 के स्कोर पर पहुंच पाई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी शुरू की. कंगारू टीम ने 3 विकेट खोकर 95 रन बना लिए हैं.

सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैट रेनशॉ सिर्फ 8 रन ही बना पाए. फिलहाल स्टीव स्मिथ 24 रन और कैमरन ग्रीन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।