अपराध

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई दो चलती हाथ भट्टियां पकड़ीं, 15 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई  दो चलती हाथ भट्टियां पकड़ीं, 15 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

भोपाल। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर भोपाल प्रियंक मिश्रा के निर्देशन, सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन एवं रामगोपाल भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी अमले ने 12 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।

रसूलिया भानपुर में दो चलती हाथ भट्टियां मिलीं

आबकारी दल ने नीलबड़ क्षेत्र से सटे गांव रसूलिया भानपुर में औचक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर दो चलती हुई हाथ भट्टियां मिलीं। टीम ने अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त महुआ लाहन सहित अन्य सामग्री जब्त की। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

तरावली जोड़ से 15 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त

इसी दौरान आबकारी विभाग की एक अन्य टीम ने बैरसिया के तरावली जोड़ क्षेत्र में सड़क किनारे बिक्री के लिए रखी गई 15 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। बताया गया कि एक महिला द्वारा अवैध शराब बिक्री के लिए रखी गई थी। आबकारी दल को देखकर महिला मौके से फरार हो गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है तथा आरोपिया की तलाश की जा रही है।

जिलेभर में जारी रहेगी सघन गश्त और दबिश

सहायक आयुक्त आबकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में संदिग्ध स्थलों पर सघन गश्त, निगरानी और दबिश की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोपाल में चल रही अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान के तहत, आबकारी विभाग ने 12 सितंबर को दो चलती हाथ भट्टियां और 15 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की। यह कार्रवाई अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय को रोकने के उद्देश्य से की गई है, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर असर पड़ता है। ऐसी भट्टियों से हानिकारक रासायनिक पदार्थ निकलते हैं, जो श्वसन एवं त्वचा रोग पैदा कर सकते हैं। जनता के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे अवैध शराब से होने वाले नुकसान का खतरा कम होता है और सुरक्षित, नियामक मदिरा बा

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

अवैध शराब की तस्करी से न केवल स्वास्थ्य को खतरा होता है, बल्कि यह समाज में अविश्वास और अपराध को बढ़ावा देता है। हमें क़ानूनी मार्ग अपनाकर, जागरूकता फैलाकर और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी लेकर इस बुराई को समाप्त करना चाहिए। हर नागरिक को अपने अधिकारों का ज्ञान हो और समाज के हित में कार्य करे। साथ मिलकर हम एक सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध समाज की रचना कर सकते हैं।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।