अपराध

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

दोपहिया वाहन और बैटरी ऑटो से ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त, 2 लाख 76 हजार रुपये की सामग्री बरामद

संवाददाता संतोष योगी 9993268143

भोपाल, 5 अक्टूबर। भोपाल जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार तथा उपायुक्त आबकारी संभाग भोपाल के.सी. अग्निहोत्री एवं सहायक आबकारी आयुक्त वीरेन्द्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में कंट्रोलर वर्षा उइके के नेतृत्व में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी सीमा कशीसिया के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

दोपहिया वाहन से विदेशी शराब बरामद

जहांगीराबाद निवासी सचिन साहू को दोपहिया वाहन से 10 बोतल विदेशी मदिरा व्हिस्की का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। टीम ने वाहन और मदिरा जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

बैटरी ऑटो से 50 पाव अवैध शराब जब्त

मदर इंडिया कॉलोनी निवासी आरिश खान को बैटरी ऑटो से 50 पाव सादा मदिरा का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इसी प्रकार पानी की टंकी के पास संजय नगर निवासी अमीन मोहम्मद के कब्जे से भी 50 पाव सादा मदिरा बरामद की गई।

तीनों मामलों में अवैध मदिरा और वाहनों को जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मदिरा एवं वाहनों की अनुमानित कीमत 2 लाख 76 हजार रुपये बताई गई है।

जिलेभर में लगातार जारी रहेगी गश्त और दबिश

कार्रवाई के दौरान जिला भोपाल के समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षक एवं आबकारी बल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

सहायक आबकारी आयुक्त वीरेन्द्र कुमार धाकड़ ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थलों पर जिलेभर में सघन गश्त, निगरानी और दबिश की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोपाल में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की, तीन आरोपी गिरफ्तार किए और दोपहिया वाहन से 2.76 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की। यह कदम सरकार के ‘मदिरा विरोधी’ अभियान का हिस्सा है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को मजबूत करने हेतु उठाया गया है। इस तरह की कार्रवाई से अवैध मदिरा के प्रसार को रोका जा सकता है, जिससे शराब से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम और सामाजिक अपराध में कमी आएगी।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

अवैध शराब से समाज को न केवल स्वास्थ्य जोखिम, बल्कि आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है। जब अधिकारी इस पर कड़ी कार्रवाई करते हैं, तो यह स्पष्ट संदेश देता है कि कानून की अवहेलना का कोई स्थान नहीं है। हमें अपने समुदाय में जागरूकता फैलाकर, वैध उत्पादों का समर्थन करके और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी अपनाकर एक सुरक्षित, स्वस्थ भविष्य का निर्माण करना चाहिए।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।